हजारीबाग, मार्च 15 -- हजारीबाग। प्रतिनिधि रविवार को शहर के मंडई मे क्रिकेट टूर्नामेंटअंडर 16 का आयोजन किया गया । जिसमे कुल 14 टीम ने भाग लिया यह टूर्नामेट इवेंट गुरु के निदेशक पीयूष सिन्हा और डीएवी प्रभात स्कूल के निदेशक प्रतीक सिन्हा के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ। जिसमे मंडई लाला मोहल्ला विजेता बने जिसके कप्तान अवल राज थे। वहीं इसके रनरअप लायन्स स्क्वाईड की टीम रहे। जिसके कप्तान अहमद आलम थे।इस अवसर सैकड़ो लोग दर्शक के रूप मे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...