जहानाबाद, मई 17 -- घोसी, निज़ संवाददाता। ओकरी ओपी के मंडई झलास से पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। इस संदर्भ में ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जहां से 110 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। घटनास्थल से तस्करों की एक बाइक भी बरामद हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...