भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 25 के बड़ी खंजरपुर स्थित मंठघाट इलाके के लोगों को एक बड़ी समस्या से राहत मिल गई। लंबे समय से जर्जर सड़क की मार झेल रहे मंठघाट रोड के नवनिर्मित पथ का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस सड़क के बन जाने से इलाके के हजारों लोगों को अब कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्ते से स्थायी मुक्ति मिल गई है।गौरतलब है कि मंठघाट रोड की बदहाली को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश था। इस जनसमस्या को देखते हुए हिन्दुस्तान अखबार ने बोले भागलपुर अभियान के तहत इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। अखबार में प्रकाशित खबरों और नागरिकों की प्रतिक्रियाओं के बाद नगर निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि सक्रिय हुए। परिणामस्वरूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.