हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। नि.सं. नगर के सांची पट्टी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपा नेता अमरेश कुमार उर्फ मंटू पटेल के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके तैल चित्र पर विधायक अवधेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा की अध्यक्षता भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने की। श्रद्धांजलि सभा में शामिल भाजपा प्रदेश नेता अजीत सिंह, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, बबीता सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री किशोर कुणाल नन्हक, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत बाबूल, विजय कुशवाहा, सतीश जायसवाल, निखिल कुमार बंटी, मंडल रंजीत यादव, सिद्धेश रंजन,मुकेश कुशवाहा, धनंजय पटेल,...