पाकुड़, अप्रैल 29 -- स्थानीय अंचल कार्यालय में बुधवार को प्रकृति विहार पार्क के संचालन के लिए खुली निविदा (डाक) का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में मंटू भगत ने सबसे अधिक 95 हजार रुपये की बोली लगाकर पार्क के संचालन का जिम्मा प्राप्त किया। पार्क के संचालन के लिए आयोजित इस डाक प्रक्रिया में कुल पांच लोगों ने हिस्सा लिया था। प्रशासन की ओर से इसके लिए न्यूनतम राशि 48 हजार रुपये निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रतिभागियों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा के बाद यह राशि करीब दोगुनी यानी 95 हजार तक पहुंच गई। सफल डाककर्ता मंटू भगत को कुल राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा तुरंत जमा करने का निर्देश दिया गया है, जबकि शेष राशि छह महीने के बाद जमा करनी होगी। यह भी पढ़ें- दूसरी बार निकला टेंडर, फिर भी नहीं हुई बंदोबस्ती यह निविदा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए की गई है। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.