जमशेदपुर, जुलाई 27 -- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026-31 की प्रथम राष्ट्रीय प्रबंध समिति की बैठक बिष्टूपुर के होटल में शनिवार को शुरू हुई। इसमें लगभग 250 राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड सहित कई राज्यों से भाग लेने पहुंचे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद से हुआ। शाम 4 बजे राष्ट्रीय प्रबंध कार्यसमिति की बैठक हुई और तत्पश्चात नव मनोनीत राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल और शिव सर्राफ, अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्...