बेगुसराय, अप्रैल 10 -- मंझौल। रामचरित्र सिंह महाविद्यालय मझौल में शुक्रवार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर दीपक, कौशल, प्रवीण, राजेश नंदन, सौरभ सुमन, अनिल राम, ओम प्रकाश आदि थे। ये जानकारी प्रधान लिपिक दीपक ने दी। कहा कि आगामी 15 अप्रैल तक काला बिल्ला लगाकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...