मंझौल कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर की मांग
बेगुसराय, मई 19 -- मंझौल। आरसीएस कॉलेज मंझौल के सामने स्टेट हाईवे पर वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण होनेवाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए स्पीड ब्रेकर व बैरिकेडिंग की मांग कालेज कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा की गई है। लगभग 6 माह पूर्व स्टेट हाईवे क्रॉस कर कॉलेज जाने के क्रम में बाइक की ठोकर से एक प्राध्यापक का पैर फ्रैक्चर हो गया था। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं क्लास करने व परीक्षा देने के लिए कॉलेज आते हैं। स्पीड ब्रेकर एवं बैरिकेडिंग के अभाव में स्टेट हाईवे क्रॉस करने के क्रम में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.