गया, मई 15 -- टनकुप्पा प्रखंड की उतलीबारा पंचायत अंतर्गत मंझौली गांव के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी और सकारात्मक पहल हुई है। गांव को नवस्थापित प्राथमिक विद्यालय की सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र के बच्चों को अब पढ़ाई के लिए दूसरे गांव के विद्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विद्यालय का संचालन फिलहाल सामुदायिक भवन किया जाएगा। इसका विधिवत शुभारंभ शनिवार 16 मई को किया जाएगा। बरसौना पंचायत की मुखिया कंचन देवी और शिक्षक रामानंद यादव के प्रयास से मंझौली गांव में इस नए प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की गई है। विद्यालय खुलने से ग्रामीण बच्चों को उनके गांव में ही शिक्षा उपलब्ध होगी, जिससे शिक्षा तक पहुंच आसान बनेगी और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। विद्यालय का संचालन फिलहाल गांव स्थित सामुदायिक भवन किया जाएगा जिसे रन रोगन और चहारदीवारी का निर्माण क...