ग्रेटर नोएडा, मार्च 9 -- ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेक्जोन आईटी सिटी से वीवो कंपनी तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। यह सड़क ग्रेटर नोएडा के जगनपुर गांव से होते हुए यमुना नदी पर बने मंझावली पुल से जुड़ती है। इस पुल के बन जाने से फरीदाबाद जाना आसान होगा। इससे इलाके में आवागमन सुगम हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अनुमति लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मंझावली पुल बनकर तैयार हो गया है। ग्रेटर नोएडा की तरफ संपर्क मार्ग का काम पूरा होने का इंतजार है। इसके बाद फरीदाबाद पहुंचना आसान हो जाएगा। टेक्जोन आईटी सिटी सेक्टर में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने का काम जारी प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, 511 एकड़ में विकसित किए गए सेक्टर टेक्जोन आईटी सिटी में 6 से अधिक आईटी कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.