फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मंझावली पुल के पास सड़क पर पड़े यमुना रेत-बजरी में टकराकर बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात का है। तिगांव थाना पुलिस ने गुरुवार को मृतक के भतीजे की शिकायत पर मंझावली गांव के पूर्व सरपंच के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसजीएम नगर निवासी राजकुमार बैरवा 25 फरवरी की रात अपनी बाइक पर सवार होकर नोएडा से फरीदाबाद लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनके फूफा, हरि विहार कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी राजमिस्त्री 40 वर्षीय बत्ती लाल बैरवा भी बैठे थे। जब वे मंझावली पुल से बल्लभगढ़ की ओर करीब 800 मीटर आगे पहुंचे तो सड़क पर पड़े यमुना रेत, ईंटों के ढेर और बजरी से उनकी बाइक टकराकर फिसल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठा सख्स बत्ती लाल सड़क पर गिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.