फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले यमुना पर मंझावली पुल के निर्माण की बाधा एक सप्ताह में दूर होगी। इसके लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों ने संवाद तेज कर दिया है। मानसून में जलभराव खत्म करने के लिए शुक्रवार को हुई अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह दावा किया। गौरतलब है कि यमुना मंझावली पुल के लिए उत्तर प्रदेश में दनकौर के पास करीब चार किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही है। इस पर फिलहाल मिट्टी डालने का काम चल रहा है। बावजूद इसके ट्रैफिक रोकने के लिए बैरिकेडिंग नहीं होने की वजह से लोग यहां बेरोकटोक आवाजाही कर रहे हैं। फरीदाबाद निवासी अतुल कुमार जोशी भी इसी रास्ते से 14 जून की रात ग्रेटर नोएडा की तरफ बाइक से जा रहे थे। स्था...