चाईबासा, अप्रैल 17 -- चाईबासा, संवाददाता। मंझारी प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वजन दवा सेवन अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी को निर्देश दिया कि गांवों में सघन मॉनिटरिंग करें। साथ ही आगामी 20 अप्रैल से 5 मई तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा। मंझारी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमानन्द बिरुआ ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से प्रखंड को मुक्त बनाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं व्यापक जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर बीएलटीएफ बैठक, 20 अप्रैल से शुरू होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.