मंझारी थाना पुलिस ने दुष्कर्मी को भेजा जेल
चाईबासा, जुलाई 2 -- चाइबासा। मंझारी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में भरभरिया गांव निवासी आरोपी चंद्र मोहन चातर को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में पीड़िता के पिता सूर्य सिंह बिरूवा के बयान पर 1 जुलाई 2026 को मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि 24 जनवरी को सरस्वती पूजा के दौरान आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर स्कूल परिसर के समीप निर्माणाधीन भवन में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भय के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। छह माह बाद गर्भवती होने का पता चलने पर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.