मंझारी : सांप डसने से अधेड़ महिला की मौत
चाईबासा, जून 24 -- चाईबासा। सांप के डसने से मंझारी थाना अंतर्गत कोकचो के अंगरडीहा गांव निवासी 50 वर्षीय बेलमाई सुंडी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में मृतका अपने घर में जमीन पर सोई थी। रात के लगभग 12 बजे एक सांप उसके घर में घुस गया और उसके के दायां पैर के अंगुठे में डस लिया। इससे उसकी स्थिति अचानक बिगड़ने लगी। मृतका ने उसी समय परिजनों को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। परिजनों द्वारा उसे रात के लगभग 2 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मंगलवार को पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- ज़हरीला सांप के डंसने से अधेड़ महिला की मौत सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- बेड़ो बस्ती में सर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.