नवादा, फरवरी 23 -- नरहट, एक संवाददाता । विकास की राह में रोड़ा बनी सरकारी सुस्ती और विभागीय लापरवाही का जीता-जागता प्रखंड के चांदनी चौक बाजार में देखने को मिल रहा है। मंझवे-फतेहपुर मुख्य पथ, जो क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाती है, पिछले एक साल से प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा हुआ है। यहां सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब नालों में तब्दील हो चुके हैं। जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लगभग एक साल पहले निर्माण कार्य के नाम पर सड़क की खुदाई की गई थी। उस वक्त लोगों को लगा था कि जल्द ही उन्हें एक सुगम मार्ग मिलेगा, लेकिन खुदाई के बाद काम को अधर में ही छोड़ दिया गया। आज आलम यह है कि थोड़ी सी बारिश तो दूर, सामान्य दिनों में भी सड़कों पर जमा गंदा पानी और गहरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.