जामताड़ा, जून 5 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि।फतेहपुर प्रखंड के मंझलाडीह गांव निवासी निशांत कुमार सिंह ने देश की प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में शुमार जेईई एडवांस 2026 में सफलता हासिल कर गांव, प्रखंड, जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। निशांत ने जेईई मेन के अप्रैल सत्र में 99.85 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद जेईई एडवांस 2026 में सफलता हासिल करते हुए उन्होंने सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 4268 प्राप्त की।

निशांत की सफलता निशांत की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजन, मित्र, रिश्तेदार और ग्रामीण लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी सफलता को लेकर गांव में गर्व का माहौल देखा जा रहा है।

निशांत का परिवार निशांत के दादा अनिल कुमार सिंह, पिता स्वपन कुमार सिंह तथा माता मनोरमा सिंह ने उनकी सफलता पर ख...