गिरडीह, अप्रैल 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह-अड़वारा रोड पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार के पहल पर एंबुलेंस से घायलों को बगोदर ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हालांकि डाक्टरों की बातों पर परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। परिजनों को लग रहा था कि युवक के शरीर में हलचल है। ऐसी स्थिति में उसे धनबाद के असर्फी अस्पताल ले जाया गया मगर वहां भी डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बबलू कुमार के रूप में हुई है। वह सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी अंतर्गत कारीटांड़ गांव का रहनेवाला था। बबलू के साथ बाइक पर सवार सचिन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.