मंझनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने राहुल यादव
कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- प्रेस क्लब कौशाम्बी के समस्त पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की शनिवार को विकास भवन स्थित सरस हॉल में बैठक हुई। इसमें संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न पदों पर पदाधिकारी मनोनीत किए गए। सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनुराधा यादव को बनाया गया। सिराथू तहसील अध्यक्ष पद पर काफिक का मनोनयन किया गया। मंझनपुर तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राहुल यादव को दी गई। बैठक में प्रेस क्लब के संरक्षक रमेश चंद्र अकेला, निगरानी समिति अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में जिला लैक्रॉस एसोसिएशन का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.