कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मंझनपुर (तब टाउन एरिया) की पूर्व अध्यक्ष के पुत्र से करीब 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। निर्माणाधीन होटल में अलग-अलग काम करने का ठेका लेने वाले ने उनको ठगा है। आरोप है कि उसने सामान भी चोरी किया है। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर की पूर्व अध्यक्ष हाशिमी बेगम के पुत्र शबीह हैदर उर्फ मीनू ने बताया कि वह स्थानीय चौराहे पर एसबीआई से ऋण लेकर होटल का निर्माण करा रहे हैं। इसमें अलग-अलग कामों का ठेका बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बुंदरा कला गांव निवासी नवाब सैफी पुत्र अबरार सैफी को दिया था। पीड़ित का आरोप है कि ठेकेदार ने धीरे-धीरे करके ऑनलाइन व नकद माध्यम से उनसे 37 लाख 82 हजार 240 रुपये ले लिए। इस बीच दो सौ पीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.