गाजीपुर, जून 8 -- जखनिया। क्षेत्र के ग्राम सभा मंझनपुर कला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर प्रांत प्रचारक के आवास और वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के घर पर एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान बलिया के रसड़ा स्थित नाथ बाबा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी महाराज और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर का आगमन हुआ। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। बैठक में समाजहित, राष्ट्रहित और लोककल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मनीष यादव, मयंक शेखर, रूपेश तिवारी, आकाश जायसवाल, परमानंद गिरी, संजीव सिंह, संजय सिंह, सर्वेश यादव सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अपना दल एस की बैठक हुई यह भी पढ़ें- संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुं...