रांची, अप्रैल 27 -- खलारी, संवाददाता। कोले रेलवे स्टेशन के निकट दंपति को गोली मारने की घटना में मारी गई मंजू देवी का शव सोमवार शाम राय बस्ती स्थित उनके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के साथ गांव के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने हजारीबाग में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने अपने रीति-रिवाज के अनुसार राय सपही नदी किनारे अंतिम संस्कार किया। शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए। यह भी पढ़ें- मृतका की मां ने पति समेत ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप यह भी पढ़ें- रांची में मर्डर! अपराधियों ने दंपति को मार दी गोली; पत्नी की मौत यह भी पढ़ें- झारखंड में शादी से लौट रहे मां-बेटे की एक्सीडेंट में मौत, लोको पायलट को गोली मारकर हत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.