भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन और जिला कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्थित ओपन एयर थिएटर में आयोजित तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और 175 से अधिक प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।महोत्सव के अंतिम दिन वरिष्ठ कलाकारों के बीच मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही, प्रदर्श कला श्रेणी में शास्त्रीय गायन, लोकगीत और शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंजूषा फैशन शो रहा, जिसमें 11 प्रतिभागियों ने मंजूषा कला से सुसज्जित परिधानों में रैंप वॉक कर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.