भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग ने मंजूषा महोत्सव 2026 के संगीत संध्या कार्यक्रम के लिए वैसे कलाकारों को भी आवेदन करने को कहा है, जिनका बिहार कलाकार पंजीयन पोर्टल पर पंजीयन नहीं किया गया है। ऐसे कलाकार 6 मार्च को दोपहर 12 बजे तक आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन दे सकते हैं। विभाग ने कहा कि 6 मार्च दोपहर 12 बजे तक वाद्य वादन के लिए वाद्य वादक कलाकार भी कल शुक्रवार को 12 बजे तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम समिति की बैठक के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.