भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर। बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को रेशम भवन जीरो माइल के प्रांगण में मंजूषा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित के नेतृत्व में अनुकृति कुमारी द्वारा गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण प्रोग्राम के तहत इस प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रशिक्षण के समापन के दिन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागियों ने बिहार का नक्शा बनाकर एवं 22 दिया जलाकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम के तहत 13 वर्षीय युवा लेखक देवांश कुमार को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...