बोकारो, अप्रैल 2 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित श्रीहरि मंदिर प्रांगण में मंदिर शुद्धीकरण एवं प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुई। सुबह श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। स्थानीय जलाशय में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया और वापस यज्ञ स्थल पर लाकर स्थापित किया गया। दोपहर में प्रतिमा नगर भ्रमण भी कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। इस दौरान आकर्षक झांकी भी निकाली गयी। आयोजकों के अनुसार दो अप्रैल को श्रीश्री 1008 विष्णु यज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान संपन्न होगा, जबकि संध्या में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, तीन अप्रैल को पूर्णाहुति, महाभोग...