मंजूरा में दो बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
बोकारो, जून 11 -- कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजूरा के पगारटांड़ के समीप बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे दो बाइक की भिड़ंत होने से दोनों ही बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंजूरा के मुस्लिम टोला निवासी सलामुद्दीन अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र हसनैन अंसारी एवं टांगटोना गांव के जहरू तुरी के 40 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र तुरी को मुंह एवं चेहरा में गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंची जिससे घटना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद मंजूरा के समाजसेवी सह पंचायत सहायक मिथिलेश महतो घटनास्थल पहुंचे एवं ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दिए जाने के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार में दोनों घायल युवकों को पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- असंतुलित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.