लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। हिंदू नववर्ष पर ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में भव्य शोभायात्रा, हनुमान सेतु से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक निकाली गई। नारी शक्ति ने हाथों में झांझ, मंजीरा, डमरू, शंख, धर्मध्वज ले रखा था। शोभायात्रा के जरिए नव उद्घाटित ग्रीन कोरिडोर का स्वागत, सत्य सनातन नारी शक्ति ने पुष्प वर्षा कर किया। यात्रा में देवी देवता बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।सुंदरकांड महाअभियान, भारत वर्ष की बने पहचान... के तहत विभिन्न शक्तिपीठों की महिलाएं सपना गोयल की अगुआई में अभियान की पारंपरिक पीत वर्णी साड़ी पहनकर शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उप्र. के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने यात्रा को केसरिया धर्मध्वज दिखाकर रवाना किया। सपना गोयल ने कहा कि चैत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.