नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात मंजीत महाल गैंग के गैंगस्टर नफे सिंह उर्फ 'मंत्री' की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीने में तेज दर्द और तबीयत बिगड़ने पर उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में आत्महत्या या हमले के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।सीने में दर्द के कारण ले जाया गया था अस्पताल जेल सूत्रों ने बताया कि नफे सिंह उर्फ मंत्री दिल्ली की तिहाड़ की जेल संख्या 8-9 में बंद था। शाम करीब 4:15 बजे उसने अचानक शरीर और सीने में तेज दर्द की शिकायत की। तबीयत बिगड़ती देख जेल प्रशासन ने उसे तुरंत दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सुसाइड या...