पाकुड़, फरवरी 23 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष आम के पेड़ों पर लगे अच्छी-खासी मंजर से आम के अच्छे फलन की उम्मीद से किसानों में नई आस जगी है। इस वर्ष अधिकांश आम के पेड़ों पर इतने मंजर आए हैं कि पेड़ के पत्ते कुछ हद तक ही दिख रहे हैं। बताते चलें कि महेशपुर प्रखंड में आम के अच्छे प्रजातियों के आम बाहर भी भेजे जाते हैं। दशहरी, गुलाबखास, लंगड़ा, गोपालभोग, मोहनभोग, दुधिया मालदह, खीरसापाती, बम्बईया, आम्रपाली, हिमसागर प्रजाति सहित और कई अच्छे प्रजातियों के आम की अच्छी पैदावार प्रखंड क्षेत्र में होती है। मौसम ने साथ दिया तो इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार प्रखंड क्षेत्र के किसानों के आय का माध्यम बनेगी। ऐसी आस किसानों की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.