रांची, अप्रैल 4 -- रांची, संवाददाता। मंच कार्यकारिणी समिति अब भारत सरकार के पोर्टल दर्पण पर सूचीबद्ध हुई। साथ ही मंच का पैन कार्ड बन जाने की भी जानकारी दी गई। समिति की बैठक में सदस्यों को कई प्रकार की जानकारी दी गई। विनय सरावगी ने बताया कि अब नया कार्यालय अपर बाजार के स्वस्तिक हाउस में बन गया है। ममता मनीष सिन्हा समिति की नई कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त हुई। बिना सूचना के लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को कार्यकारिणी से मुक्त भी किया जाने का निर्देंश दिया गया है। प्रत्येक माह की तीसरे रविवार को मासिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विनय सरावगी, आसित कुमार, बिनोद सिंह गहरवाल, डॉ वैद्यनाथ मिश्र, सचिव मुक्ति शाहदेव, कृष्ण विश्वकर्मा, नेहाल सैरायवी, अर्पणा सिंह व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.