गौरीगंज, अप्रैल 23 -- अमेठी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी के जिलाधिकारी के प्रयास ने जिले में निशानेबाजी की एक नई क्रांति ला दी है। सिर्फ दो महीने के भीतर चार खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का झंडा बुलंद कर चुके हैं तो 18 खिलाड़ी सुबह शाम अर्जुन बनने की तैयारी कर रहे हैं। डीएम संजय चौहान खुद उच्च स्तरीय शूटर है। डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में उन्होंने शूटिंग रेंज का निर्माण शुरू कराया। 2 महीने पहले उनके व्यक्तिगत प्रयासों से शूटिंग रेंज शुरू हुई। अत्याधुनिक 10 मीटर और 25 मीटर शूटिंग रेंज ने महज दो महीनों में ही ऐसे परिणाम दिए हैं, जो किसी बड़े खेल केंद्र के लिए भी प्रेरणादायक हैं। यह भी पढ़ें- मंच मिला तो गांव की मिट्टी से भी निकलने लगे 'अर्जुन' 13 से 16 अप्रैल 2026 तक अयोध्या में आयोजित प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अमेठी के 15 खिला...