नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- इन दिनों एक वीडियो बहुत चर्चा में है कि दलेर मेहंदी गाना नहीं गा पा रहे, क्योंकि वह नशे में धुत हैं और इसीलिए उत्तराखंड के एक मंत्री उन्हें डपट रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को मजे-मजे से साझा कर रहे हैं, लेकिन इस भेड़चाल में वे सिक्के का दूसरा पहलू नहीं देख रहे। वास्तव में, दलेर मेहंदी अब अपनी उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जहां वह सिर्फ अपनी स्मृतियों को जिंदा रखने के लिए गाते हैं। आज तक मैंने कभी कोई ऐसा वीडियो क्लिप नहीं देखा कि वह नशे में हों। दर हकीकत, वह तो नशा करते ही नहीं। वह एक शास्त्रीय संगीत वाले परिवार से आते हैं। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था संगीत सीखने के लिए। पटियाला घराने से वह ताल्लुक रखते हैं और राहत अली खान साहब की उन्होंने शागिर्दी की है। वैसे भी, आजकल लगभग 90 प्रतिशत कलाकार स्टेज पर ...