देहरादून, अप्रैल 11 -- कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा ने झूला घर स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि कहा कि जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिला अपराध चरम पर है, भ्रष्टाचार घोटाले चरम पर है। वक्ताओं ने कहा कि मंच पर बैठे लोगों को एक होना पड़ेगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पिछले 4 सालों में कोई उपलब्धि नहीं है। कहा कि राज्य में महिलाओं पर अपराधों के साथ-साथ अन्य घोटालों में सरकार लिप्त है।  शैलजा ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुन...