अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़। राजकीय औधोगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ के मुक्ताकाश मंच पर गुरुवार को बच्चों का कार्यक्रम नौनिहाल टैलेंट का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एएमयू पॉलिटेक्निक डॉ. अजहर जनील ने की। मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष एक साथी फाउंडेाश्न समीन हसन रहे। संचालन संयोजक डॉ. इरफ़ान अंसारी ने किया। सोनपरी ने दो गानों पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। आयत, सानिया, अंज़ा, इलमा ,मारिया, ज़ोया ने देशभक्ति गीत नन्हा मुन्ना राही हूं पर नृत्य किया। शिफ़ा ने पिता से संबंधित शायरी पेश की। सानिया ने पुराने गीत मेरा दिल ये पुकारे आजा पेश किया। मोहित चौधरी ने राजस्थानी गीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। लज़ीना, अलीशा, अंजुम अरशी ने समूह गीत देश रंगीला पर प्रस्तुति दी। बच्चों को प्रमाणपत्र देकर मनोबल बढ़ाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.