प्रयागराज, मार्च 19 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में गुरुवार को द थर्ड बेल संस्था की ओर से महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक 'ऑथेलो' का मंचन किया गया। प्रस्तुति की परिकल्पना व निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक नायर की रही। नाटक के केंद्र में वीर सेनापति ऑथेलो की मार्मिक कथा है, जो अपनी पत्नी डेस्डिमोना से अत्यंत प्रेम करता है लेकिन उसका सहयोगी इयागो ईर्ष्या और द्वेषवश उसके जीवन में संदेह का विष घोल देता है। इयागो की कुटिल साजिशों के चलते ऑथेलो अपनी ही पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगता है और क्रोध व भ्रम में आकर डिस्डिमोना की हत्या कर देता है। ऑथेलो की भूमिका में यश मिर व इयागो के रूप में अभिषेक गिरि के अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली। मंच पर अन्य कलाकारों में शालिनी मिश्रा, उपासना तिवारी, श्वेतांक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.