मंच पर जीवंत हुई लक्ष्मीबाई की जीवन गाथा
प्रयागराज, अगस्त 12 -- एनसीजेडसीसी में आयोजित बाल रंग उत्सव के तहत बुधवार को नाटक अहिल्याबाई और महारानी लक्ष्मीबाई का ओजपूर्ण मंचन किया गया। इस अवसर पर रंगकर्मी डॉ. हिमांशु द्विवेदी के निर्देशन में कलाकारों ने महारानी लक्ष्मीबाई की गौरव गाथा को मंच पर जीवंत किया। नाटक में दिखाया गया कि परिस्थितियां कठिन जरूर होती हैं, लेकिन साहस और स्वाभिमान के आगे बड़ी नहीं होती। बाल कलाकारों का संवाद, भाव-भंगिमा और मंचीय अनुशासन बेजोड़ रहा। इस क्रम में रंगकर्मी उमेश भाटिया के निर्देशन में मंचित नाटक अहिल्याबाई में कलाकारों ने सशक्त संवाद और अभिनय से दर्शकों में देशभक्ति की चेतना का संचार किया। प्रेक्षागृह भारत माता की जय और वंदे मातरम् से गूंजता रहा। नाटक की पटकथा के मुताबिक कलाकारों ने अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष, प्रशासनिक क्षमता, लोककल्याण की भावना और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.