पटना, मार्च 25 -- एएन कॉलेज में 21 दिनों से चल रही नाट्य कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मोहन राकेश रचित नाटक 'आषाढ़ का एक दिन' का मंचन हुआ। मनुष्य के अंतर्द्वंद्व, प्रेम, महत्वाकांक्षा और संवेदनाओं की गहन अभिव्यक्ति वाले इस नाटक ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। समापन समारोह की अध्यक्षता पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने की। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के राज्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारि शरण, विशिष्ट अतिथि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की निदेशक (सांस्कृतिक कार्य) रूबी और कवि आलोक धन्वा थे। मुख्य अतिथि त्रिपुरारि शरण ने कहा कि नाटक समाज का दर्पण होता है और इस प्रकार के आयोजन युवाओं में सृजनात्मकता तथा सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं। कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह नाटक केवल कथ...