धनबाद, नवम्बर 27 -- जोड़ापोखर। डिगवाडीह 12 नंबर कांटा घर के समीप बुधवार को वीर चौहरमल न्यास मंच की ओर से संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। 29 नवंबर को कांटा घर के पास विवाह भवन निर्माण तथा बाबा चौहर मल की मूर्ति की स्थापना का शिलान्यास सांसद ढुलू महतो से कराने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेलो पासवान ने व संचालन प्रेम बच्चन दास ने किया। कार्यक्रम में विनोद पासवान, बंटी पासवान, सुरेंद्र पासवान, अशोक पासवान, शिवशंकर कुमार, लतीफ खान, सूर्यदीप पासवान, गौतम पासवान, मो जमील, चांदो पासवान, सोनू मल्लिक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...