पलामू, जुलाई 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड क्रांति मंच ने गुरुवार को कचहरी परिसर में अपनी मांगों को लेकर एक दिनी सांकेतिक भूख हड़ताल और प्रतिवाद सभा का आयोजन किया। मंच संचालन केंद्रीय प्रधान महासचिव रवींद्र कुमार रवि ने किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच हो : दिल बहादुरप्रतिवाद सभा में भाषण प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार शत्रु ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन में बैठे हुए प्रसिद्ध वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए पिछले 20 जुलाई को वहां आन्दोलनकारियों पर अप्रत्याशित व अलोकतांत्रिक लाठीचार्ज व छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की वजह से देश का संविधान व ल...