गढ़वा, अप्रैल 12 -- डंडई, प्रतिनिधि। आंबेडकर जयंती को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित जल संसाधन विभाग की जमीन पर बनाए जा रहे मंच निर्माण पर विभागीय पदाधिकारियों ने रोक लगा दी है। उसे लेकर दलित समाज सहित अन्य लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि यह सच है कि मंच जल संसाधन विभाग की जमीन पर ही बनाया जा रहा था, लेकिन जमीन का कुल रकबा 86 डिसमिल है। उनमें से महज दो डिसमिल जमीन पर ही अस्थायी मंच का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वह भी सिर्फ रातभर के कार्यक्रम के लिए। शेष भाग की जमीन को लोगों ने वर्षों से अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है। उसपर विभागीय पदाधिकारियों की नजर नहीं गई। उन्होंने कहा कि लोगों ने विभाग की जमीन पर निर्माण कर भाड़े पर दुकान लगा दिया है। उससे किराया वसूला जा रहा है। जब डॉ आंबेडर जयंती को लेकर अस्थायी मंच का निर्माण हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.