मंच के शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह
चित्रकूट, अगस्त 14 -- चित्रकूट। उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा स्थल व मंच को हिंदू बिंग आरएसएस विचारधारा भाजपा समर्थित संगठनों के मंच का शुद्धिकरण करने के विरोध में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कचहरी पार्क से धनुष चौराहा, पटेल तिराहा तक मार्च निकाला। इसके बाद लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समर्थित संगठन छुआछूत व भेदभाव से ग्रसित है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान अवधेश करवरिया, चुनबाद प्रसाद, रामकृपाल वर्मा, शिवगुलाम, कामता द्विवेदी, विजयमणि त्रिपाठी, मनधीर वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, कुलदीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, नरवेश सचान, नीरू गुप्ता, राकेश वर्मा, चंद्रशेखर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.