मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी। बेलबनवा के वार्ड नं 22 स्टेशन दुर्गा मंदिर के सामने गली के लोगों ने बुद्धिजीवी नागरिक मंच के बैनर तले मोहल्ले की समस्या से निजात को लेकर रविवार को स्टेशन के पास एक दिवसीय धरना दिया गया। इस अवसर पर मोहल्लेवासियों ने एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन नगर निगम के नगर आयुक्त को दिया है। आवेदन में बताया गया है कि वार्ड के कुछ लोगों के द्वारा शौचालय व नाले का पानी सड़क पर फैलाया जा रहा है। जिससे भविष्य में संक्रामक फैलने की आशंका है। साथ ही मोहल्ला के मुहाने पर नाला व स्लैब क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण इधर से आने जाने वाले लोग गिरकर चोटिल होते हैं। यह भी पढ़ें- फाइल एक इसमें बुजुर्ग महिला व बच्चे आए दिन गिरकर जख्मी होते हैं। इसके कारण मोहल्ले वासी काफी परेशान हैं। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में विनय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशे...