उन्नाव, जुलाई 14 -- उन्नाव। कब्बा खेड़ा स्थित एक रिसार्ट में राष्ट्रीय सवर्ण एकता मंच की ओर से कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें संस्था के आगामी कार्यक्रमों, विविध सामाजिक व राष्ट्रीय विषयों के लिए चर्चा की गई। बैठक में अधिवक्ता सुशील शुक्ला को बार एसोसिएशन को अध्यक्ष पद और अधिवक्ता गुलाब सिंह को महामंत्री पद के प्रस्ताव का समर्थन किया गया। सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा निवास बाजपेई, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, ओपी तिवारी, प्रेम सिंह सेंगर, दीप मिश्रा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, सोमनाथ तिवारी, प्रभात सिन्हा, राकेश तिवारी आदि रहे। यह भी पढ़ें- महासभा की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...