मंचूरियन और पनीर खाने के बाद युवक की मौत, भाई और दोस्त की तबीयत भी बिगड़ी; रेस्टोरेंट सील
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 8 -- बिहार के भभुआ शहर में एक रेस्टोरेंट का भोजन करने के बाद बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका छोटा भाई और दोस्त बीमार हो गए। मृतक की पहचान सारंगपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल कुमार तिवारी के रूप में हुई है। उसके छोटे भाई विनायक तिवारी और देवराज कुमार सिंह का भी सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि तीनों ने मंगलवार रात को शहर के एक रेस्टोरेंट से मंचूरियन और पनीर खरीदकर खाया था। आधी रात में तीनों की तबीयत बिगड़ गई थी। प्रशासन ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। घटना की सूचना पर एसडीओ अमित कुमार, प्रभारी एसडीपीओ अनिकेत अमर, बीडीओ सतीश कुमार सिंह, भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। इस मामले में मृतक के पिता ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें सदर अस्पताल के चिकित्सक की लापरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.