नैनीताल, जनवरी 22 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को नैनीताल-कालाढूंगी रोड स्थित मंगोली क्षेत्र में सरकारी भूमि पर संचालित किए जा रहे एक रेस्टोरेंट/कैफे को कब्जे में लेकर कुर्की की कार्रवाई की। बीते दिनों क्षेत्र के लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालन के विरोध में प्रदर्शन किया था। जिसके बाद मामले में केस दर्ज कराया गया था। एसडीएम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद शांतिभंग की संभावना को देखते हुए, तहसीलदार को रेस्टोरेंट में कब्जा लेकर कुर्क करने का आदेश जारी किया था। मंगोली में चशेड़ी रेस्टोरेंट/कैफे का वहां के लोगों ने विरोध किया था। आरोप था कि एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर ये रेस्टोरेंट बना दिया गया। जिसके बाद एक पक्ष ने संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया। एसडीएम नैनीताल की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। जिसमें...