रामपुर, मार्च 29 -- मंगोली में नशे में धुत होकर दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि दोनों ओर से पथराव हुआ, इसमें एक पक्ष के चार पहिया वाहनों के शीशे टूट गए। मारपीट में दोनों ओर के कई लोग जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस दोनों ओर से तहरीर लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मंगोली निवासी रामचंद्र और नरेश के बीच शुक्रवार देर रात विवाद हो गया। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ दोनों पक्ष मैदान में आ गए। आरोप है कि दोनों ओर से लाठीडन्डें चले। नरेश का आरोप है कि उसने अपने भाई अमरपाल को बिना बात गाली देने से दूसरे पक्ष को मना किया तो उन्होंने मारपीट की। उनके दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में नरेश, उसकी पत्नी मीनाक्षी, भाई अमरपाल और भाभी मीना को जख्मी कर दिया। दूसरी ओर के रामचंद्र का आरोप है कि अमरपाल और नरेश घर के बाहर नशे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.