नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल, संवाददाता। मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर एक सड़क के निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। मंगोली के जलाल गांव में लोनिवि की ओर से मई 2025 में बनाई गई सड़क एक साल से पहले ही बदहाल हो गई। इसे बनाने में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को अफसरों ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया।लोनिवि की ओर से 9.3 किमी लंबी मंगोली-जलालगांव सड़क को मई 2025 से संचालित किया गया था। इस नई सड़क को बनाने में गुणवत्ताविहीन कार्य करने की शिकायत को लेकर ग्रामीण नैनीताल स्थित लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना के पास पहुंचे। बीते रविवार को अधिशासी अभियंता ने सड़क का निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता की। स...