छपरा, जनवरी 5 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के मंगोलापुर गांव के चौक पर स्वतंत्रता सेनानी शिवरतन तिवारी की प्रतिमा लगाई जाएगी। साथ ही भव्य तोरणद्वार बनाया जाएगा। सोमवार को उनकी 61 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में यह निर्णय लिया गया। इससे पहले उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शिवरतन तिवारी के घर में अंग्रेजों ने आग लगा दी थी जिसमें उनके छह वर्षीय पुत्र की जल कर मौत हो गई थी। ऐसे व्यक्तित्व की आज तक प्रतिमा नहीं लगाई गई। यह घोर दुखद बात है। समारोह में मौजूद राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा लगाने व स्मृति में तोरणद्वार बनवाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के वरीय नेता ललनदेव तिवारी ने की और संचालन मनोज कुमार पांडेय ने किया। आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.