मंगोलपुरी आरयूबी के पास चल रहा मरम्मत कार्य, रास्ता बंद
नई दिल्ली, मई 11 -- -17 मई तक मरम्मत कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मंगोलपुरी आरयूबी के पास एप्रोच रोड, नाला और पुलिया का मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते 17 मई तक इस पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि इस दौरान उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाला यातायात आरयूबी से होकर नहीं गुजर सकेगा। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।ट्रैफिक पुलिस ने उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले वाहन चालकों को पीरागढ़ी चौक, आउटर रिंग रोड, मंगोलपुरी मार्ग से जाने की सलाह दी है। इसी प्रकार मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र से रोहतक रोड की ओर जाने वाले चालकों को आउटर रिंग रोड, पीरागढ़ी चौक होते हुए रोहतक रोड मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.